Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में हुआ आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत; TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी


डेरा इस्माइल खान (पाकिस्तान)। पाकिस्तान में तालिबानियों के बढ़ते उत्पात के बीच एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस वालों को निशाना बनाया है। शुक्रवार को अफगान सीमा के पास दस पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं 7 अन्य जवान घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

कंगाल पाकिस्तान की कानून व्यवस्था बदहाल है। पाकिस्तान में फिर से आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने एक बार फिर से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है। शुक्रवार को अफगान सीमा के पास दस पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं 7 अन्य जवान घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

गुरुवार को हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामी आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान अपने उत्तर-पश्चिम में आतंकवादी हमलों के फिर से बढ़ने के साथ-साथ दक्षिण में जातीय अलगाववादी विद्रोह से भी जूझ रहा है।

आतंकवादियों ने किया सुरक्षा बल पर हमला

तीन वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने नाम ना बताने की शर्त पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकवादियों के एक बड़े समूह ने चौकी पर हमला किया और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी सुरक्षा बल के सदस्यों की हत्या कर दी।