दोकटी (बलिया)। दलन छपरा गांव में बीएसएनएल टावर के पास स्थित सुनील गुप्ता के ताला बंद मकान का सीढ़ी का शेड उखाड़कर चोरों ने अंदर चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे आलमारी व अटैची का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पड़ोसियों ने सेड उखड़ा देख मकान मालिक को फोन किया तो मंगलवार को जब सुनील गुप्ता घर आकर देखा तो डायल 112को फोन कर सूचना दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। सुनील गुप्ता ने बताया कि हम तीन भाई हैं। तीनों भाई परिवार सहित बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते है। रविवार को पड़ोसी जब कपड़ा सुखाने छत पर गए तो उखड़ा हुआ सेड देखकर मुझे मोबाइल पर सूचना दिया। तब आज मैं आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि अंदर चारों कमरों का ताला टूटा हुआ है और आलमारी तोड़कर सोने के आभूषण चोरी हो गया है। दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, िजसपर जांच की जा रही है,लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
Related Articles
पीएम किसान सम्मान निधि : पूर्वांचल के जिलों में 12 वीं किस्त के सम्मान से वंचित हुए 6.73 लाख किसान
Post Views: 1,982 जौनपुर, । किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित हैं। व्यवस्था में खामी के चलते तमाम पात्र लाभ से वंचित हो जा रहे हैंं। इसमें में एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। योजना की गत 17 अक्टूबर को जारी हुई 12 वीं किस्त के लाभ से […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई
Post Views: 2,519 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
UPSC Prelims Result सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित
Post Views: 3,236 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आइएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणामों का करीब 12 लाख उम्मीदवारों का इंतजार आज यानी सोमवार, 12 जून को समाप्त हो गया है। आयोग द्वारा यूपीएससी प्रिलिम्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले […]




