गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने एक अभियुक्त को आजीवन कारावास व 1 लाख रूपये आर्थिक दण्ड की सजा सुनायी। इसकी जानकारी देते हुए अपर जिला शासकीय अधिववक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना बरेसर में अभियुक्त सत्येन्द्र राम शराब पीने के लिए अपने पत्नी बिन्दू देवी से पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में 8 अप्रैल 2022 को फावड़े के बेत, खुर्पी पीढ़ा से हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी के रूप मे अभियुक्त की 6 वर्षीय पुत्री निधी के बयान पर न्यायालय ने मंगलवार को सत्येन्द्र राम को आजीवन कारावास व एक लाख रूपये के अर्थ दण्ड की सजा सुनायी। जुर्माने की राशि उनके तीन बच्चो के बांटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बच्चो के मां की मृत्यु हो जाने व पिता को आजीवन कारावास की सजा हो जाने से इनके पालन पोषण के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर को निर्देश दिया कि इन तीनो बच्चो के परवरिश के लिए सरकारी योजनाओ का लाभ देकर उनके शिक्षा व पालन पोषण की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया।
Related Articles
UP: 37 ASP का किया गया ट्रांसफर, लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया बनाए गए नोएडा के ACP; पूरी लिस्ट
Post Views: 1,886 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े फेरबदल हुए हैं। बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। नई सूची के अनुसार लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया को गौतमबुद्ध कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, झांसी में […]
डीएमने कोविड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टरका लिया जायजा
Post Views: 9,788 फार्मेल्टी नहीं, शिकायतकर्ताको आश्वस्त करनेकी दी हिदायत गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन स्थित कोविड-१९ इंट्रीग्रेटेट कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में प्राप्त सूचना एवं उसके निस्तारण के संबंध में लगायी गयी टीम के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक रजिस्टर को चेक किया, एक रजिस्टर में शिकायतकर्ता द्वारा आक्सीजन की कमी […]
UP: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर मामले में इलाहाबाद HC में 3.30 बजे से सुनवाई
Post Views: 2,672 लखनऊ, । उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे, यूपी के सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरें आपको इस ब्लॉग में मिलेंगी… 12:41:01 PM लखनऊ विश्वविद्यालय: एलएलबी तीन और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए सूची जारी एलएलबी […]




