News TOP STORIES आगरा उत्तर प्रदेश कानपुर गाजीपुर गोरखपुर नयी दिल्ली प्रयागराज बिहार राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

UP: ज्ञानवापी मस्जिद पर‍िसर मामले में इलाहाबाद HC में 3.30 बजे से सुनवाई


लखनऊ, । उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे, यूपी के सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरें आपको इस ब्लॉग में मिलेंगी…

12:41:01 PM

लखनऊ विश्वविद्यालय: एलएलबी तीन और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए सूची जारी

एलएलबी तीन और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 11 केंद्रों पर होंगी। इन पर 18 कालेजों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। छात्र-छात्राएं विश्वविालय की वेबसाइट पर अपना केंद्र देख सकते हैं।

12:14:43 PM

एएमयू में हिंदू छात्र की पिटाई, नाक रगड़ वाते हुए वीडियो प्रसारित

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(एएमयू )में छात्रों की गुंडई का वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें हिंदू युवक के साथ मारपीट करते मुस्लिम छात्र दिख रहे हैं। पैरों में सिर रखवाकर नाक भी रगड़वाई गई। प्राक्टर प्रो. एम. वसीम अली का कहना है कि पुलिस से मिलकर इस वीडियो की पड़ताल की जा रही है। बिना पुष्टि किए कुछ नहीं कहा जा सकता।

12:14:23 PM

मुजफ्फरनगर: बायलर फटने से दो श्रमिकों की मौत

मुजफ्फरनगर में बजरंग एलम फैक्ट्री में गुरुवार सुबह लगभग दस बजे बायलर फट गया। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का कहना है अली नवाज और राम बोहरन की मौत हुई है, जबकि बृजपाल घायल हुआ है। फैक्ट्री में सोडियम सिलिकेट बनाया जाता है।

11:13:58 AM

बुलंदशहर: ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत

नगर कोतवाली क्षेत्र की चांदपुर रोड स्थित अंडरब्रिज के निकट खुर्जा मेरठ रेलवे लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वृद्ध ने खुद ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दी है। हालांकि, अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस व आरपीएफ टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

11:12:06 AM

शाहजहांपुर: सपा नगर अध्यक्ष का हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

शाहजहांपुर में सपा महिला सभा की नगर अध्यक्ष की हत्या करने पति को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। सास समेत छह अन्य आरोपित अभी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मुहल्ले में पीएसी के जवान अब भी तैनात हैं। शहर के शांतिपुरम कालोनी निवासी सपा महिला सभा की नगर अध्यक्ष खालदा की बुधवार को उनके पति रकीम ने स्वजन के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

11:11:29 AM

बदायूं: उतरने के बाद गंगा में फिर बढ़ने लगा पानी

बदायूं में गंगा के जलस्तर में चार दिन से लगातार गिरावट आ रही थी। 33 सेमी जलस्तर नीचे आने के बाद कल से फिर वृद्धि शुरू हो गई है। दो दिन में जलस्तर में 11 सेमी की वृद्धि हो चुकी है। गंगा खतरे के निशान से 68 सेमी ऊपर बह रही है।

10:36:57 AM

सर्पदंश की घटनाओं से बचाव को जारी की एडवाइजरी

प्रतापगढ़ में संर्पदंश की घटनाओं को जन जागरूकता एवं चिकित्सा प्रबंधन से न्यूनीकृत किया जा सकता है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें सर्पदंश से बचाव के उपाय, सर्पदंश की स्थिति में क्या करें, क्या न करें को लेकर बताया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि सर्पदंश होने पर घबराएं नहीं, जिस जगह पर सर्पदंश है, वहां से सभी प्रकार के आभूषण जैसे घड़ी, अंगूठी आदि को निकाल दें।

10:08:49 AM

कानपुर देहात: प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर दी जान

घर से भागे प्रेमी युगल ने मूसानगर में सराय के जंगल के पास फंदा लगाकर जान दे दी।पुलिस ने छानबीन की। किशोरी की गुमशुदगी भोगनीपुर थाने में बुधवार को दर्ज हुई थी। दोनों दूर के रिश्तेदार लगते थे।