बेंगलुरू (एजेन्सियां)। भारत के पूर्व क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर को हल्का स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि उनके परिवार ने सोमवार को बताया कि उनकी स्थिति में सुधार आया है और अगले कुछ दिन में उन्हें छुट्टी मिल जायेगी। उनकी पत्नी संध्या चंद्रशेखर भागवत ने कहा उनकी हालत में सुधार आया है।वह बुधवार या गुरूवार को घर लौट आयेंगे। भारत के ७५ वर्षीय इस पूर्व स्पिनर को थकान और उसके कारण जबान लडख़ड़ाने के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों की सलाह पर उनका न्यूरोलाजी में उपचार कराया गया। उन्हें एस्टर आर वी अस्पताल में आपात चिकित्सा ईकाई में रखा गया था। उनकी पत्नी ने बताया कि अब वह सामान्य वार्ड में हैं और उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। संध्या ने कहा उनके दिमाग में किसी तरह का अवरोध है। यह बहुत ही हलका स्ट्रोक था। वह एक या दो सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे। चंद्रशेखर ने अपने १६ साल के कैरियर में ५८ टेस्ट में २४२ विकेट लिये । बिशन सिंह बेदी, ईरापल्ली प्रसन्ना और एस वेंकटराघवन के साथ भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी का हिस्सा रहे चंद्रशेखर साठ और सत्तर के दशक में खेले थे। उन्हें १९७२ में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार मिला था।
Related Articles
ओलंपिक (महिला हॉकी) : कांस्य पदक मुकाबले में ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हराया
Post Views: 447 भारत की महिला हॉकी टीम को शुक्रवार को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। साल 2016 के रियो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाली ब्रिटिश टीम ने अपने आठवें ओलंपिक में तीसरी बार कांस्य पदक जीता है।ओई हॉकी स्टेडियम नार्थ पिच […]
Tokyo Olympics: अमित पंघाल का टोक्यो ओलंपिक अभियान हैरानी भरी हार के साथ हुआ समाप्त
Post Views: 445 टोक्यो: भारत की पदक उम्मीद मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किलो) प्री क्वार्टर फाइनल में रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता कोलंबिया के युबेरजेन मार्तिनेज से 1-4 से हारकर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए। शीर्ष वरीयता प्राप्त पंघाल का यह पहला ओलंपिक था और उन्हें पहले दौर में बाय मिला था। पहले ही […]
आखिर बायो-बबल के अंदर कैसे कोरोना पॉजिटिव हो गए कोलकाता के खिलाड़ी,
Post Views: 478 नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले दो खिलाड़ियों को 3 मई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना संक्रमित पाया गया। बायो बबल के अंदर इस तरह से खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के […]