◆कोनिया क्षेत्र के छेछुआ, भुर्रा आदि गांवों में हो रही जमकर कटान, जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं तटवर्ती इलाकें की फसलें
◆सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ियों पर चढ़ने लगा पानी, उड़िया बाबा आश्रम तीन तरफ से घिरा
कोइरौना (भदोही)। मंदाकिनी दिनों दिन रौद्र और विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। शनिवार सुबह 6 बजे से गंगा के जलस्तर वृद्धि के गति में कमी आई। दिनभर 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। जबकि शुक्रवार को 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। केंद्रीय जल बोर्ड के आंकड़े पर गौर करें तो जिले के सीतामढ़ी में गंगा का पानी शनिवार शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 253 फीट यानी 77.400 मीटर के आंकड़े को पार कर गया था। गंगा का पानी अब गांवों की ओर घुसने को बेताब नजर आ रहा है। सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ियां डूबती जा रही हैं। तो सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम तीन तरफ गंगा के पानी से बुरी तरह घिर गया है।जलस्तर बढ़ने से गंगा के पानी से डूबती सीतामढ़ी घाट की पक्की सीढ़ियां
जल बढ़ाव के चलते कोनिया इलाके के छेछुआ व भुर्रा गांव में जमीन तेजी से कटने लगी है। तटवर्ती इलाके में बोई गई सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो रही हैं। उफान मारती लहरों को देख तटीय इलाके के वाशिंदों में हलचल मच गई है।गंगा के पानी से घिरा सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम
जानकार फिलहाल अभी खतरे का अंदेशा नही जता रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गंगा की बाढ़ निचले इलाकों में कहर बरपाने लगी है। इटहरा गांव की कई बस्तियों सहित बारीपुर की मल्लाह बस्ती में गंगा का पानी घुसने के कगार पर है। यदि जलस्तर वृध्दि जारी रही तो अब तराई इलाके के कई गांवों को गंगा अपनी चपेट में ले लेगी। हालांकि अभी गंगा लोगों के घरों की ड्योढ़ी से दूर हैं।
Post Views: 1,131 ज्ञानपुर। योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जाने का निर्देश दिया। जनपद को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिये सड़कों के किनारे लगाये जायें फूलदार आकर्षक पौधे। किसान सम्मान निधि व आयुष्मान कार्ड वितरण में पेंडेंसी न रहे। कहीं भी जलभराव न हो जलनिकासी पर विशेष ध्यान दें अधिकारी। उक्त निर्देश […]
Post Views: 1,141 ज्ञानपुर/कोइरौना/गोपीगंज (भदोही)। विकराल रूप धारण कर चुकी गंगा नदी की जलधारा अपने साथ जलकुंभी फसलों व पौधे घासें इत्यादि बहाती दिख रही है। यही नही उफान मारती गंगा की लहरों में प्रयागराज की तरफ से आ रही क्षत-विक्षत, सड़ी हुई लाशें व मनुष्यों के कंकाल भी जनपद में जगह-जगह देखे गए […]
Post Views: 882 22 अगस्त को ‘आज’ अखबार ने कई बांधों व चंबल से यमुना का पानी गंगा में आने और जलस्तर वृध्दि की संभावना को लेकर खबर छापी थी, सच साबित हुई खबर कोइरौना (भदोही)। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उफनाई गंगा के लहरों को देख तटवर्ती वाशिंदों के होश फाख्ता हो […]