◆कोनिया क्षेत्र के छेछुआ, भुर्रा आदि गांवों में हो रही जमकर कटान, जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं तटवर्ती इलाकें की फसलें
◆सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ियों पर चढ़ने लगा पानी, उड़िया बाबा आश्रम तीन तरफ से घिरा
कोइरौना (भदोही)। मंदाकिनी दिनों दिन रौद्र और विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। शनिवार सुबह 6 बजे से गंगा के जलस्तर वृद्धि के गति में कमी आई। दिनभर 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। जबकि शुक्रवार को 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। केंद्रीय जल बोर्ड के आंकड़े पर गौर करें तो जिले के सीतामढ़ी में गंगा का पानी शनिवार शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 253 फीट यानी 77.400 मीटर के आंकड़े को पार कर गया था। गंगा का पानी अब गांवों की ओर घुसने को बेताब नजर आ रहा है। सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ियां डूबती जा रही हैं। तो सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम तीन तरफ गंगा के पानी से बुरी तरह घिर गया है।जलस्तर बढ़ने से गंगा के पानी से डूबती सीतामढ़ी घाट की पक्की सीढ़ियां
जल बढ़ाव के चलते कोनिया इलाके के छेछुआ व भुर्रा गांव में जमीन तेजी से कटने लगी है। तटवर्ती इलाके में बोई गई सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो रही हैं। उफान मारती लहरों को देख तटीय इलाके के वाशिंदों में हलचल मच गई है।गंगा के पानी से घिरा सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम
जानकार फिलहाल अभी खतरे का अंदेशा नही जता रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गंगा की बाढ़ निचले इलाकों में कहर बरपाने लगी है। इटहरा गांव की कई बस्तियों सहित बारीपुर की मल्लाह बस्ती में गंगा का पानी घुसने के कगार पर है। यदि जलस्तर वृध्दि जारी रही तो अब तराई इलाके के कई गांवों को गंगा अपनी चपेट में ले लेगी। हालांकि अभी गंगा लोगों के घरों की ड्योढ़ी से दूर हैं।
Post Views: 29 लखनऊ, : उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव का दूसरे व अंतिम चरण के लिए आज गुरुवार 11 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटर्स शाम छह बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 […]
Post Views: 25 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में नौ हजार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। अब इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब मांगा गया है। वहीं ड्यूटी से गायब मिले इन शिक्षकों का वेतन भी काटा जाएगा। बीते सवा महीने […]
Post Views: 10 खबर सारांश- भदोही- 16 वर्षीय किशोरी की गोली मारकर हत्या, सनसनी शाम 7 बजे शौच हेतु बाहर निकली थी छात्रा अनुराधा अज्ञात व्यक्ति ने कनपटी के पास मारी गोली सुरियांवा थाना क्षेत्र के कांतीरामपुर गांव की घटना हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस खबर विस्तार से- ज्ञानपुर […]