भदोही, ज्ञानपुर

आजादी अमृत महोत्सव: तिरंगा यात्रा निकाल बच्चों ने जगाया देश प्रेम का जज्बा


आजसं. कोइरौना (भदोही)। 75वें आजादी दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। लोग अपने घरों पर भारतीय ध्वज तिरंगा लगाकर आजादी दिवस को पर्व और महोत्सव के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं। 13 से शुरू हुआ यह महोत्सव 15 अगस्त तक वृहद रूप से चलेगा। इसी क्रम में शनिवार को डीघ क्षेत्र के संविलियन मॉडल प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवटाही के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने तिरंगा झंडा संग प्रभात फेरी निकाली। स्कूल से शुरू हुई तिरंगा पद यात्रा मनोहरपुर व केवटाही गांव में भ्रमण कर विद्यालय में समाप्त की गई। यात्रा के दौरान बच्चों ने भारत माता की जय व वन्दे मातरम जैसे देशभ

केवटाही परिषदीय विद्यालय में 75 संख्या को परिलक्षित करते बच्चे
तिरंगे संग 75 के प्रतीक में खड़े केवटाही परिषदीय स्कूल केबच्चे
तिरंगा पद यात्रा निकालते सरस्वती ज्ञान मंदिर कटरा डीघ के बच्चे

क्ति से जुड़े नारे लगाकर ग्रामीणों में देश प्रेम की अलख जगाई और आजादी दिवस को महोत्सव के रूप में मनाने तथा शहीदों को याद करने का संदेश दिया साथ ही स्कूल परिसर में स्वयं कतार में 75 के अनुरूप खड़े होकर मनमोहक और अनूठी तस्वीर पेश की। इस दौरान अध्यापक राजधर पाण्डेय अनीता देवी जय बिहारी ओमप्रकाश अर्चना कविता द्विवेदी अल्का मिश्रा पंकज यादव शैलेन्द्र आदि रहे।तिरंगा पद 

इसी तरह कटरा डीघ स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रबंधक और प्रधानाचार्य भोलानाथ सिंह ने छात्रों की तिरंगा पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्साह व जोश से लबरेज बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए ग्रामीणों से घर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। तिरंगा रैली का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में शिक्षक रोहित सिंह दीपक सिंह अखिलेश शिवम अवनीश व ग्रामीण भी शामिल रहे। क्षेत्र के कमला देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतामढ़ी व बीडीएस स्कूल मठहां के छात्रों ने तिरंगा झंडा संग रैली निकाल आजादी दिवस का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्या रागिनी सिंह धर्मेंद्र सिंह नीरज सिंह आदि रहे। डीघ के बीजेपी मंडल अध्यक्ष डॉ रमाशंकर के नेतृत्व युवाओं ने छेछुआ से दस्युपुर तक बाइक से तिरंगा जुलूस निकाल भारत के 75 वीं आजादी सप्ताह पर एकता अखंडता व देशप्रेम का संदेश दिया।