इंडोनेशिया में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि “हम साझा विरासत और संस्कृति से जुड़े हुए हैं।” उन्होंने बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया अच्छे और बुरे दोनों समय के साथी हैं। उन्होंने कहा, “भारत और इंडोनेशिया दोनों सुख-दुख के साथी हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत और इंडोनेशिया का साथ सिर्फ सुख का नहीं है। हम सुख-दुख में एक दूसरे के दुख को बांटने वाले हैं। जब 2018 में इंडोनेशिया में बड़ा भूकंप आया तो भारत ने तुरंत ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था। तब मैंने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया में 90 नॉटिकल मील का फैसला भले ही हो, हम 90 नॉटिकल मील दूर नहीं हैं, हम 90 नॉटिकल मील पास हैं।” उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में भारत इंडोनेशिया के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा, “भारत 21वीं सदी में दुनिया के लिये उम्मीद की किरण है और आज का भारत छोटा नहीं सोचता। आज भारत अभूतपूर्व पैमाने और गति से काम कर रहा है।” उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान दवाओं और टीकों में भारत की आत्मनिर्भरता ने दुनिया को लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत का प्रतिभा, भारत की टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन, भारत का उद्योग इन सब ने दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है। आज दुनिया की बहुत सी बड़ी कंपनियां ऐसी हैं जिनके CEO भारत के हैं। आज दुनिया के 10 यूनिकॉर्न बनते हैं तो उनमें से एक भारत का होता है।” उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए आगे कहा, “आज भारत स्मार्ट फोन डेटा के उपभोग में दुनिया में नंबर-1 है। आज भारत कितनी ही दवाइयों की सप्लाई में, अनेक वैक्सीन बनाने में दुनिया में नंबर-1 है। 2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत बड़ा फर्क है, ये बहुत बड़ा फर्क मोदी नहीं है। ये बहुत बड़ा फर्क है स्पीड और स्केल में।” पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 7-8 साल में भारत ने 55 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए हैं, जो पूरी धरती के लगभग 1.5 चक्कर लगाने के बराबर है। आज भारत आयुष्मान भारत योजना के तहत जितने लोगों को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहा है, वो पूरे यूरोपियन यूनियन की कुल आबादी से ज्यादा लोगों को मिलती है।
Related Articles
Russia-Ukraine War: रूस ने फिर किया यूक्रेन में मिसाइल हमला
Post Views: 195 कीव, । रूस और यूक्रेन में लगभग बीते एक साल से चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइलें दाग रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र में मिसाइलों से हमला किया है। स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने […]
MidTerm Elections :अमेरिकी चुनाव में इन राज्यों में भारतीय बने गेमचेंजर,
Post Views: 337 नई दिल्ली, : अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों की राजनीति में भारतवंशियों का दबदबा बढ़ा है। यही कारण है कि अमेरिका में हो रहे मिड टर्म चुनाव में भी डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी की नजर भारतीयों पर टिकी है। हाल के वर्षों में अमेरिकी सियासत में भारतीयों का वर्चस्व बढ़ा है। इसका […]
यूक्रेन युद्ध से वैश्विक स्तर पर उभरा खाद्य संकट, दूसरों के भी पेट भरने आगे आया भारत,
Post Views: 802 नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट का संतुलन बिगाड़ दिया है। जबकि दूसरी तरफ दक्षिणी अमेरिकी देशों के साथ यूरोप और कुछ अफ्रीकी देशों में कम बारिश के चलते कृषि उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे वैश्विक बाजार में महंगाई बढ़ी है। खाद्यान्न की […]