News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा चुनाव से पहले किसानों का अल्टीमेटम, 3 अक्टूबर को रेल ट्रैक करेंगे जाम; सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप


पिपली। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर रविवार को पिपली अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे किसान नेताओं ने सरकार पर उनकी अनदेखी के आरोप लगाए हैं। किसान नेताओं ने मंच से स्पष्ट किया कि इस अनदेखी को किसान कभी नहीं भूलेगा। इसके विरोध में तीन अक्टूबर को हरियाणा में किसान दो घंटे रेलवे ट्रैक रोक कर रोष जताएंगे।

किसान बदला जरूर लेगा- श्रवण सिंह पंधेर

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के अध्यक्ष श्रवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों द्वारा मांगों को लेकर किए गए आंदोलन के दौरान सरकार ने किसानों पर अत्याचार किए। किसान इसका बदला जरूर लेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों को सचेत किया कि किसान भविष्य में एक होकर मजबूत लड़ाई लड़ेंगे।