News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

अमित शाह से मिले सर्बानंद सोनोवाल और हिमंता बिस्व सरमा,


  • नई दिल्ली, । असम में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए 5 दिन बीत चुका है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

अलबत्ता, असम भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को इतना जरूर कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल या वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्व सरमा में किसी एक को राज्य का कमान सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री का फैसला दिल्ली में होने वाली पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। पार्टी एक पर्यवेक्षक को भेज रही है, जो संसदीय बोर्ड को अपना फीडबैक देगा। दास ने कहा, सोनोवाल या सरमा, इन्हीं दोनों में से कोई मुख्यमंत्री होंगे। हर आदमी इस बात को जानता है। मैं अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे कुछ धैर्य रखें।