पटना

अरवल: सूबे में न्याय के साथ विकास की सरकार चल रही है : कुशवाहा


अरवल। गुरुवार को जेडीयू जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा शामिल हुए। उमेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अरवल के दौरे पर आए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बैठक कर संगठन मजबूती पर जोर दिया।

इस दरमियान पत्रकारों ने जिला जेडीयू में अंतर कलह को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है। दोनों पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष साथ में बैठे हुए हैं। दरअसल एक पोस्टर में वर्तमान जिलाध्यक्ष का फ़ोटो गायब था, जिसे लेकर अरवल के लोगों में यह कयास लगाया जा रहा है कि जिला जेडीयू में अंतर कलह चल रही है। उन्होंने संगठन मजबूती पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से बात कर संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया।


सुशासन की सरकार में अमन की सांस ले रही है जनता

कुर्था। चाहे जितना भी अफ़वाह फ़ैलाया जाए पर मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि आप लोगों के भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। सुशासन की सरकार में जनता अमन चौन की सांस ले रही है। उक्त बातें कुर्था प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अधयक्ष उमेश कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश की सरकार में विकास की गंगा बह रही है। पूरे प्रदेश में अमन चौन कायम है। अपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम है। वहीं पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाह ने कहा कि नीतीश के सरकार में विकास हुआ है। सरकार में हर घर नल में जल शौचालय प्रत्येक गांव में सड़क नाली आदि का निर्माण किया गया है। मौके पर जिलाध्यक्ष मंजू देवी, अंसार उज्जवल, मिथिलेश यादव, जितेंद्र शर्मा, नंदकिशोर प्रवीण आदि मौजूद थे।


इधर करपी प्रखंड के सीमा पर जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव दिलीप कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता फ़ूल मालाओं के साथ कतार में खड़े नजर आए और अध्यक्ष के पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष बेलखारा गांव पहुंचे जहां जदयू नेता शिवपूजन सहाय, समाजसेवी अजीत कुमार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास की सरकार चल रही है। सरकार पूरे पाँच साल चलेगी।

जदयू कार्यकर्ता सरकार के चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सरकार सभी का कार्य कर रही है। इस मौके पर जदयू के पूर्व जिला अधयक्ष जितेंद्र पटेल, टून्ना सिंह, शारदानंद सिंह, गोलू पटेल, मुखिया सुधीर पटेल, जदयू प्रखंड अधयक्ष रणधीर पटेल, पूर्व पैक्स अध्यक्ष गणेश चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।