कोइरौना (भदोही)। आवास दिवस के अवसर पर रविवार को डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नारेपार सहित अन्य गांवों में खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने दर्जनों आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को चाबी सौंपा। बीडीओ ने नारेपार सहित अन्य गांव पहुंचकर पीएम आवास लाभार्थियों से मुलाकात करते हुए उन्हें आवास मिलने और पूर्ण होने की बधाई दी। साथ ही चाबी का डेमो कार्ड व प्रमाण पत्र सौंपा। कच्चे घरों में रह रहे लाभार्थियों के चेहरे पीएम आवास योजना के तहत बने अपने नए आशियाने की चाबी पाकर खिल उठे।
नारेपार गांव में लाभार्थियों को आवास की डेमो चाभी देते बीडीओ,साथ में अन्य
बीडीओ ने बताया कि गत 15 नवम्बर को चाबी सौंपने के वृहद कार्यक्रम में छूट गए आवास योजना के लाभार्थियों को आवास दिवस पर नए घर की चाबी देते हुए बधाई दी गई है। इस मौके पर एपीओ विनय श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह चौहान, रोजगार सेवक प्रदीप सिंह आदि रहे।
Post Views: 2,583 इटावा, । पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद बुधवार को भी सैफई में शोक का माहौल बना है। परिवार के लोग शुद्धि संस्कार में शामिल हुए। परिवार के लोगों के साथ सुबह अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे अखिलेश ने अस्थियां एकत्रित कीं। उन्होंने ट्वीट किया- आज पहली बार लगा… बिन सूरज के […]
Post Views: 734 खबर का असर :- ‘आज’ अखबार ने प्राथमिक विद्यालय डीघ में अध्यापकों के देरी से आने तथा अन्य लापरवाहियां बरते जाने सम्बंधित छापी थी खबर खबर पर जागा महकमा, बीएसए ने कार्यरत सभी अध्यापकों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक, मांगा साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण सीतामढ़ी/कोइरौना (भदोही)। विलंब से स्कूल खुलने तथा संचालन […]
Post Views: 1,018 आज संवाद. कोइरौना (भदोही)। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित डीघ ग्रामसभा के तलवां में जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर 35 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र देवीशंकर यादव की बाइक के धक्के से सड़क पर गिरने व ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। बताया जाता […]