Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

ओवैसी बोले- पेगासस पर संसद में चर्चा करने से क्यों डर रही है सरकार


  • एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पेगासस जासूसी विवाद को लेकर ओवैसी ने सवाल किया, ‘सरकार पेगासस पर संसद में चर्चा करने क्यों डर रही है? आप क्या छिपाना चाहते हैं? हम चाहते हैं कि संसद चले लेकिन आप ऐसा नहीं चाहते हैं। आप केवल विधेयक पारित करना चाहते हैं। क्या यह लोकतंत्र है? हमें अपने विचार रखने के लिए अवसर नहीं किया जा रहा है।’

तीन तलाक खत्म होने के 2 साल पूरा होने पर एआईएमआईएम प्रमुख ने इसे असंवैधानिक और मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इसे सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। यह समानता के खिलाफ है और मुसलमानों को बदनाम करता है।

उन्होंने सवाल किया, ‘क्या मोदी सरकार केवल मुस्लिम महिला (अधिकार) दिवस मनाएगी? हिंदू, दलित और ओबीसी महिलाओं का क्या?’उन्होंने कहा कि इस कानून की वजह से महिलाओं का और उत्पीड़न होगा और उनकी समस्याएं बढ़ेंगी। केवल मामले दर्ज होंगे, न्याय नहीं मिलेगा। मुसलमानों ने इसे जमीनी तौर पर स्वीकार नहीं किया है।