News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी


  • चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर जानकारी दी। पंजाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कई माह से जारी जंग का अंत हो गया है।

अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पंजाब में कांग्रेस विधायकों ने इस बीच दोहराया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवार का फैसला पार्टी आलाकमान के हाथ में है।