चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित जगदीश सराय के समीप मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के सभागार में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक फौजी डा० के० एन० पाण्डेय के नेतृत्व में सांसद व केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डा० महेन्द्रनाथ पाण्डेय का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। साथ ही उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से मंगल कामना की गयी। जन्म दिन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व जिला महामंत्री अनिल तिवारी, सत्यप्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, ओमकार नाथ सिंह, जगतनारायण तिवारी, कैलाश तिवारी, संजय ंिसंह, अवधेश सिंह, राजेश द्विवेदी, विकास सिंह, विशाल तिवारी, रंजय पाण्डेय, कै० विनोद उपाध्याय, डा० अनिल यादव, सुषमा गिरि, अर्चना विद्यार्थी, हरिचनण सिंह टुनटुन, आशुतोष सिंह, संतोष सिंह सहित भारी संख्या में भाजपाजन मौजूद थे। आयोजक डा० कृष्णानन्द पाण्डेय फौजी ने कहाकि जिले में आज विकास की गंगा बह रही है। ऐसे में आज जनपद की आम जनता चंदौली संासद व केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डा० महेन्द्रनाथ पाण्डेय को तहे दिल से शुभ कामनायें दे रही है।
Related Articles
चंदौली। छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पर चर्चा का देखा सजीव प्रसारण
Post Views: 505 चहनियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अप्रैल माह में घोषित सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्र छात्राओं से बातचीत की गई और परीक्षा में शामिल होकर सफलता प्राप्त करने के अनेक टिप्स भी बताये गये। उक्त कार्यक्रम का सजीव […]
चंदौली। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रध्वज
Post Views: 351 चंदौली। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं०दीन दयाल उपाध्याय मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता पाण्डेय द्वारा यूरोपियन कॉलोनी स्थित किड्स कॉर्नर स्कूल में राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं भी उपस्थित थीं। इसके अतिरिक्त पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं० दीन दयाल उपाध्याय मंडल […]
चंदौली। १८.५ करोड़ की लागत से ९ प्रमुख मार्गो का होगा निर्माण
Post Views: 375 मुगलसराय। विधानसभा क्षेत्र के विकास के आयाम में एक और अध्याय जोड़ते हुए विगत दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर विधायक श्रीमती साधना सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के 9 प्रमुख मार्गों के निर्माण की संस्तुति की जिसे मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने व्यवहारिक रूप से […]