चंदौली

चंदौली।जनपद में बह रही विकास की गंगा:डा० केएन


चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित जगदीश सराय के समीप मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के सभागार में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक फौजी डा० के० एन० पाण्डेय के नेतृत्व में सांसद व केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डा० महेन्द्रनाथ पाण्डेय का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। साथ ही उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से मंगल कामना की गयी। जन्म दिन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व जिला महामंत्री अनिल तिवारी, सत्यप्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, ओमकार नाथ सिंह, जगतनारायण तिवारी, कैलाश तिवारी, संजय ंिसंह, अवधेश सिंह, राजेश द्विवेदी, विकास सिंह, विशाल तिवारी, रंजय पाण्डेय, कै० विनोद उपाध्याय, डा० अनिल यादव, सुषमा गिरि, अर्चना विद्यार्थी, हरिचनण सिंह टुनटुन, आशुतोष सिंह, संतोष सिंह सहित भारी संख्या में भाजपाजन मौजूद थे। आयोजक डा० कृष्णानन्द पाण्डेय फौजी ने कहाकि जिले में आज विकास की गंगा बह रही है। ऐसे में आज जनपद की आम जनता चंदौली संासद व केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डा० महेन्द्रनाथ पाण्डेय को तहे दिल से शुभ कामनायें दे रही है।