चंदौली। मानव अधिकार की मासिक बैठक चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह योगी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सन्तोष पांडेय की अध्यक्षता में कोविड नियमों का पालन करते हुए सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के मजबूती और नए सदस्यों को जोडऩे पर बल दिया गया एवं समाज मे मानव हनन उत्पीडन की बढ़ती घटनाओ पर चिंता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय मानव हनन उत्पीडन की घटनाओं की बाड़ आ गई है। इस पर अंकुश लगाने के लिए कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बढ़ गई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। मानवअधिकार हनन और उत्पीडन की घटनाओं पर अंकुश लगे इस लिए लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। जिला प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने संगठन के मजबूती पर बल देते हुए कहा कि अब कार्यकर्ताओं को कमर कस लेना चाहिए कि जहाँ पर भी कोई मानव हनन उत्पीडन की घटना घटे उसे तत्काल अपने उच्च पदाधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे जिससे पीडि़त को न्याय मिल सके। बैठक में अमित कुमार गुप्ता, संतोष कुमार प्रजापति, अरविंद कुमार, सुधांशु जायसवाल, सत्यदेव सिंह, साधना तिवारी, देवेंद्र सिंह, शम्भू मौर्य, संजय तिवारी, बाढ़ू प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
