चंदौली

चंदौली।श्रमिक संगठन ने किया पौधरोपण


सैयदराजा। राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के ३४वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित के जिलाध्यक्ष रजनीकांत तिवारी के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर में पौधरोपण कर वृक्ष ही जीवन है का संदेश दिया। इस अवसर पर श्रमिक संगठन के लोगों ने कहा कि मानव जीवन के लिए धरती पर वृक्षों का होना अति आवश्यक है। इसलिये हर किसी को अपने जीवन में कम से कम एक पौधे को संरक्षित कर वृक्ष बनाने का संकल्प लेना चाहिए। आज पौधरोपण अभियान में काफी पौधे लगाये जाते हैं परन्तु जन मानस की जागरुकता के अभाव में वह संरक्षित न किये जाने की व्यवस्था के अभाव में बहुत कम पौधे वृक्ष बन पाते हैं। जिसके अनुपात को हमे बदलने की आवश्यकता है और यह तभी संभव होगा जब हम पौधरोपण कर वृक्ष बनाने का संकल्प लेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पासवान, मीडिया प्रभारी राजीव कुमार, महामंत्री आदित्य नारायण तिवारी, कमलाकर तिवारी, अजय मिश्र, संजय तिवारी, गोविंद तिवारी, नरेन्द्र तिवारी, आनंद तिवारी, रामकृत पासवान आदि रहे।