चहनियां। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के देखरेख में खण्डवारी गाँव मे महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया। जिसमें बलुआ थाने की महिला एसआई मीरा यादव, कांस्टेबल रिंकी व सुधा ने महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान एसआई मीरा यादव ने बताया कि किसी भी महिला पर यदि कोई फब्तियां कसता हो या फिर छेडख़ानी करता हो तो 1090 पर या फिर पुलिस को काल करके सूचना दें। यदि महिलाये इस तरह का कदम नही उठाती है तो अराजक तत्वों का हौसला बुलंद हो जायेगा। कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है। गलत कार्य करने वालो को बक्शा नही जायेगा। हो सके तो परेशान करने वालो का मोबाइल में फोटो खींच लें। किन्तु इसे सावधानी से करे पता न चले । कहा कि महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को हर जगह जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान चंदा गुप्ता, रानी चौहान, महिमा गुप्ता, आकांक्षा चौहान, उमा देवी, दुर्गा देवी, नीलम देवी आदि महिलायें उपस्थित थी।
