चंदौली। जनपद में कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए लोग अब भयभीत होने लगे है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि समय से प्रशासन कारगर कदम उठा ले तो इस पर बहुत हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष कोरोना के बढ़ते प्रकोप का केन्द्र बिन्दु भीड़ भाड़ वाले स्थानों सहित सब्जी मंडी भी कारण के रूप में उभर कर सामने आ रही थी। फलस्वरूप प्रशासन द्वारा सब्जी मंडियों को बंद कर डोर टू डोर बेचवाने का निर्णय लिया गया था। जिससे सब्जी मंडियों में उमडऩे वाली भीड़ पर पूरी तरह से नियंत्रण लग गया था। और लोगों को दरवाजे पर ही सब्जी खरीदने की सुविधा मिल गयी। फलस्वरूप जनपद काफी दिनों तक ग्रीन जोन में ही रहा। निश्चित ही इस पर प्रशासन के समय से लिये गये निर्णय कीसराहना भी हुई थी। वाराणसी जनपद में कोरोना के तेजी से पांव फैलाने के चलते गुरूवार से नाइट कफ्र्यू की घोषणा कर दी गयी। इसके साथ ही चन्दौली जनपद में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में मास्क लगाने, शोसल डिस्टेंस पालन करना नितान्त आवश्यक हो गया है। प्रशासन द्वारा भी कोरोना पर लगाम लगाने के उद्ेश्य से कड़े कदम उठाये जा रहे है। फिर भी कोरोना के बढ़ते चेन को रोकने के लिए आम लोगों को स्वत: जागरूक होना पड़ेगा। इसके साथ ही लोगों का यह भी मानना है कि सड़क पर अकारण लगने वाली भीड़ के साथ ही सब्जी मंडीयों में लगने वाली भीड़ पर रोक लगायी जाय तो कोविड-१९ के प्रकोप पर नियंत्रण लगाया जा सकता है। लोगों का यह भी कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा कोरोना का टीका डोर टू डोर लगाया जाय चिकित्सालयों में लगने वाली भी कम हो सकती है।
Related Articles
चंदौली।ग्राम प्रधानों को दिया गया आनलाइन प्रशिक्षण
Post Views: 326 धानापुर। पंचायत राज विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखी करण योजना प्रशिक्षण कार्य शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से ब्लॉक के सभी 84 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ऑन लाइन प्रशिक्षित किया गया। जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान […]
चन्दौली। सुहागिनों ने पतियों की दीर्घायु के लिए रखा व्रत
Post Views: 572 चन्दौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने हरतालिका तीज पूरी श्रद्घा के साथ निर्जल व्रत रख भगवान शिव की अराधना कर पतियों के दीर्घायु के लिए कामना किया। तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। महिलाएं एक दो दिन पूर्व से ही तीज की तैयारी में जुट गयी […]
चंदौली।केन्द्रीय मंत्री ने आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
Post Views: 2,357 चंदौली। सांसद/मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार डॉ0 महेन्द्रनाथ पांडेय का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बुधवार को उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया तथा पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चन्दौली में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ तथा नवीन कृषि मंडी में आयोजित बृहद आशा सम्मेलन को संबोधित एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा […]