चंदौली

चंदौली। साढ़े चार साल में देश का हुआ चौमुखी विकास:सूर्यमुनि


सकलडीहा। प्रदेश सरकार का साढ़े चार साल पूरा होने पर भाजपा की ओर से गांवों में चौपाल के माध्यम से उपलब्धियों को बताया गया। रविवार को क्षेत्र के महेसुआ गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण कराया। भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के साढ़े चार साल की सरकार में हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है। नौकरी से लेकर शिक्षाएस्वास्थ्यए विकास और उद्योग धंधे लगाये गये। महिला सुरक्षा को लेकर भी मिशन शक्ति चलाया गया।वर्षो से लम्बित प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया गया। हर घर उज्जवला गैस योजना का लाभए हजारों महिलाओं को समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया गया। यही नही हर गांव में पंचायत भवनए सामुदायिक शौचालय और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास बगैर भेदभाव के दिये गये। जीरो टारलेंस की नीति के तहत सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास से देश का चौमुखी विकास हो रहा है। इसके पूर्व गांव के ग्रामीणों की बिजली सहित अन्य समस्याओ को अधिकारियों के माध्यम से दूर कराने की बात कही गयी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सतीश तिवारी, विजय यादव, रंजय पाण्डेय, जयप्रकाश चौहान, चंद्रिका राजभर, भगवान दास, अजय गोंड आदि मौजूद रहे।