मुगलसराय। राष्ट्रीय अध्यक्ष/ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मेजर ध्यान चंद्र जी की जयंती के अवसर पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम इंडियन इंस्टीच्यूट कालोनी में मनाया गया। इस दौरान सपाईयों द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एवम केंद्र सरकार से मांग किया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा मेजर ध्यान चंद्र जी बाल्य जीवन मे खिलाड़ी पन के कोई विशेष लक्षण दिखाई नही देते थे। इसलिए कहा जा सकता हैं हॉकी के खेल की प्रतिभा जन्मजात नही थी। बल्कि उन्होंने सतत साधना लगन संघर्ष और संकल्प के सहारे यह प्रतिष्ठा अर्पित की है। मेजर ध्यान चंद्र जी एक महान हॉकी खिलाड़ी थे। जिला महासचिव नफीस अहमद ने कहा मेजर जब खेल के मैदान मे आते थे तो विरोधी टीमें पनाह मांगने लगती थी और अपना सर उनकी टीम के आगे झुका लेती थी। वे ऐसे खिलाड़ी थे कि वे किसी भी कोण का निशाना बनाकर गोल कर सकते थे। इस अवसर पर हाजी जोखू सिद्दीकी, सुधाकर कुशवाहा, बाबूलाल यादव, अयूब खां गुड्डू, महेश जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, चकरू यादव, राजकुमार जायसवाल आदि रहे।
Related Articles
चंदौली। फेयरवेल पार्टी करके छात्रों को दी विदाई
Post Views: 442 चहनियां। राहुल नालेज सीटी महुअरकला अन्तर्गत संचालित पंडित लल्लन आर महाविद्यालय में सोमवार को फेयरवेल पार्टी आयोजित करके बी काम का कोर्स पूर्ण कर चुके छात्र छात्राओं विदायी दी गई। इस दौरान बीकाम प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करके अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। […]
चंदौली। एम्बिशन में रंगों की वर्षा का आयोजन
Post Views: 529 पड़ाव। रविवार के दिन एम्बिशन स्कूल के प्रांगण में बसंतोत्सव रंगों की वर्षा का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से शिक्षाप्रद मनमोहक अंदाज में हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अजय गुप्ता और सुभाष मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान बच्चों द्वारा समा बांघे रखने […]
चंदौली।एनसीपी दमदारी से लड़ेगी विस चुनाव
Post Views: 740 मुगलसराय। राष्ट्रवादी पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी व राष्ट्रवादी युव के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक पार्टी के मुगलसराय स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी वर्ष २०२२ में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनपद के चारों विधानसभा सीट पूरी दमदारी से लडऩे का […]