मुगलसराय। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की जीत उत्तर प्रदेश की जनता व नेता जी के आदर्शों की जीत है। मैनपुरी लोकसभा व खतौली विधानसभा उपचुनाव की सपा की प्रचंड जीत की आगाज से देश और प्रदेश की भावी राजनीति की दिशा और दशा तय हो गई है। अब 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। उक्त बातें सयुस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डी० एन० यादव ने अपने बिलारीडीह स्थित आवास पर सपा कार्यकर्ताओ के साथ जीत का जश्न मनाते हुए कही। उन्होंने कहा कि सपा की मैनपुरी लोकसभा व खतौली विधानसभा की जीत से पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। साथ ही रामपुर विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार द्वारा सरेआम लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या से प्रदेश की जनता आहत भी है। रामपुर में गरीबों पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों को भाजपा की गुंडागर्दी के द्वारा मतदान से रोककर लोकतंत्र का गला घोटा गया। यदि निष्पक्ष चुनाव होते तो मैनपुरी, खतौली, रामपुर में भाजपा प्रत्याशियों की जमानत भी नही बचती। इस दौरान वीरेंद्र यादव बंटी, चंद्र शेखर बिंद, मोहम्मद साहेब प्रधान, चरणजीत प्रधान, संजय यादव प्रधान, जमुना भारती, कमला बियार, श्याम प्यारी देवी, रजिया बेगम, गजाला खान, मंजू तिवारी, प्रतिमा सिंह, शिवपूजन चौहान, राजू सोनकर, झगड़ों गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
