चहनियां। चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधान सभा सकलडीहा के द्वारा शपथ दिलाया गया व मतदान के बारे में बताया गया। डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को 7 मार्च को होने वाले निर्वाचन के दिन शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। चहनियां कस्बा में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय में शपथ भी दिलाई गयी। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में सबको वोट डालने का अधिकार है। पर किसी के बहकावे या लालच में आकर वोट न डाले। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ0 आशुतोष कुमार सिंह, एडुलिडर्स गु्रप के संयोजक सचिन सिंह, निशा सिंह, अरबिंद सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रुस्तम अली, ग्राम प्रधान अवधेश कुमार, शिल्पी कुमारी प्रधानाध्यापिका, पंचायत सहायक आंचल सिंह, सुधा देवी बीएलओ, समूह, शैलेन्द्र, उर्मिला, गुरु प्रसाद, मुन्ना, मीरा देवी कई अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।अपनी जिम्मेदारी से शिक्षक कभी नहीं होता सेवानिवृत्त:प्राचार्य
Post Views: 427 सकलडीहा। समाज और अपनी जिम्मेदारियों से शिक्षक कभी नही होता है सेवानिवृत्ति वो समाज और लोगो की भलाई के लिए जीवन पर्यन्त कार्य करते रहता है। उक्त बातें बुधवार को सकलडीहा पीजी कालेज में दो वरिष्ठ शिक्षकों डॉ० शिवसहाय सिंह यादव व डॉ० विजय कुमार पांडेय के सेवानिवृत्ति होने के अवसर पर […]
चंदौली।सपा सुप्रीमो के निर्देश पर कम्बल का वितरण
Post Views: 264 चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी महेंद्र मौर्या द्वारा चकिया विधानसभा के ग्राम उतरौत में लगभग 500 गरीबो में कम्बल वितरण। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट लालता बियार, नफीस अहमद, बचाऊ प्रजापति, मुश्ताफ खान, विशाल मौर्या, अनंत बियार, […]
चंदौली।सीएचसी, पीएचसी का ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने किया निरीक्षण
Post Views: 404 सकलडीहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रभारी बीडीओ रम्या आर शनिवार को सुबह सकलडीहा सीएचसी और ताजपुर व ताराजीवनपुर स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा सकलडीहा सीएचसी मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई लोग […]