चंदौली

चंदौली।रक्तदान शिविर का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ


चंदौली। एनडीए-2 के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शनिवार को जगदीशसराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीच्युट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री एवं सांसद डा० महेंद्रनाथ पांडेय ने वर्चुअल माध्यम से किया। इसके बाद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह समेत अन्य मोर्चा के 42 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। वहीं 96 लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी कराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं सांसद डा० महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि देश में कोविड.19 संक्रमण काल चल रहा है। इसमें आमजन मानस आक्सीजन, ब्लड एवं दवा के लिए परेशान है। इसको देखते हुए और ब्लड बैंक में खून की कमी न होने पाए। इसके लिए पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि कोविड.19 महामारी में भाजपा लोगों का जीवन बचाने के लिए संघर्ष किया और मानवता के साथ पूरी शिद्दत से खड़ी रही। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा० केएन पांडेय ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा सेवा नहीं है। इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। मानव सेवा ही पार्टी का मूल मंत्र है।