चंदौली

चन्दौली।महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान करना जानती है सपा


चंदौली। समाजवादी महिला सभा की बैठक बुधवार को सपा कार्यालय पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने महिला सपाइयों के साथ संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया। साथ ही पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भी महिला पदाधिकारियों को सुझाव आमंत्रित किए और संगठित व समन्वित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव का जनपद में आगमन माल्यार्पण करने के साथ ही स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार व उत्पीडऩ बढ़ा है। सपा की जब सरकार थी महिलाओं के लिए सम्मान के साथ ही उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी सरकार ने पूरी शिद्दत के साथ संभाला था। जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा सपा की जब सरकार थी महिलाओं को गरीबो के लिए 100 नम्बर की सहायता व कन्या विद्या धन बेरोजगारी भत्ता शादी अनुदान और हर क्षेत्र में महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा था। लेकिन इस भाजपा सरकार कोई भी काम नहीं हो रहा सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम किये जाएगा। बबिता यादव ने कहा कि जनपद में कई घटनाएं महिलाओं के साथ घटी जिन्हें इंसाफ दिलाने की बजाय सरकार में बैठे लोग सिर्फ झूठ बोल रहे हैं।