चंदौली

चन्दौली।बूथ के बल पर जीता जायेगा चुनाव:मनोज


कमालपुर। कस्बा स्थित एक लांन में समाजवादी सेक्टर प्रभारियों एवम बूथ प्रभारियों में बैठक हुई बैठक में बूथ प्रभारियों को वोट बढ़ाने के लिए फार्म दिया गया सेक्टर प्रभारियों को दस दस गांवो की जिम्मेदारिया दी गई। अंत मे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव व पर्वेक्षक सुधाकर मौर्य ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओ को खूब लताड़ा कहा कि अखिलेश यादव को जिताने के बजाए अपने विद्वेष में लड़कर हराने के काम कर रहे है। अगर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं तो गावो में द्वेष रहित होकर लोगो से मिले पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं तभी अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तभी हर गरीब, मजलूम, बेसहारा बेरोजगारो में खुशहाली आएगी। सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार डब्लू ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस समय फार्म उपलब्ध करा रहा हूँ सभी सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि सपा की सबको साथ लेकर चलने की नीतियो को बताते हुए अपने अपने बूथों पर अधिक से अधिक नव युवकों को जोड़ें। बूथ के सहारे ही लड़ाई जीती जा सके। इस दौरान बसपा नगर अध्यक्ष सैयदराजा मंसूर आलम ने अपने समर्थकों संग पार्टी की सदस्यता ली। बैठक की अध्यक्षता रामजन्म यादव व संचालन आतिफ खा ने किया। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, राजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, गुरू प्रकाश यादव, एखलाक खा, डॉ0 सुहेल खा रामधनी आदि रहे।