मुगलसराय। जीवक आयुर्वेद मेडिकल एण्ड हास्पिटल रिसर्च सेंटर कमलापुर एकौनी में मंगलवार को प्रात: ९ बजे से १ बजे के बीच में धनवंतरि जयंती का महोत्सव मनाया गया। धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रुप में मनाया गया। संस्था के चेयरमैन डा० सुनील कुमार गौतम ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो०डा लक्ष्मण सिंह (सर्जन) आयुर्वेद संकाय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, विशिष्ट अतिथि डा मनोहर राम राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी इस कार्यक्रम में संस्था के नवप्रवेशित बीएएमएस के छात्र-छात्राओं का शिष्योपनयन संस्कार किया गया और साथ में ही संस्था के छात्र-छात्राओं का उपनयन संस्कार संस्था के चेयरमैन डा० सुनील कुमार गौतम एवं संस्था के प्रधानाचार्य डा० जीडी गुप्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा वीडियो की प्रस्तुति स्वास्थ्य के बारे में एवं साथ में पोस्टर प्रजेंटेशन हाइजेनिक फूड स्वच्छता आदि पर किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्राइज दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को अधिक मेहनत करके चिकित्सा एवं मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार करने के प्रति सिख दिया।
Related Articles
चंदौली।रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Post Views: 452 चंदौली। जनपद में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहने अपने भाईयों की कलाई को सुन्दर व रंग-बिरंगी राखियों से सजाई। भाई भी अपनी बहनो को सुन्दर उपहार दिए। बहने भाईयों के दीर्घायु होने की मंगलमय कामना की, वहीं भाई भी […]
चंदौली। बीमार बिट्टू की मदद के लिए आगे आये पूर्व विधायक
Post Views: 409 सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी गांव निवासी दिव्यांग दंपती शिवपूजन राम और तारा देवी का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र बिट्टू किडनी के रोग से पीडि़त है। जिसके ईलाज व मदद के लिए सपा के मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को सामने आए। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद सैयदराजा के पूर्व विधायक […]
त्वरित न्याय के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पहुंच रहे फरियादियों के गांव
Post Views: 406 सकलडीहा। विगत कई वर्षो से न्याय पाने के लिए ग्रामीण फरियादी तहसील का चक्कर लगाते लगाते थक गये थे। लेकिन अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने पीडि़तों को सीधे न्याय दिलाने के लिए गांव गांव पहुंच रहे हैं। इस पहल से ग्रामीणों में न्याय की उम्मीद जागने लगी है। रविवार को […]