चंदौली

चन्दौली।क्विज प्रतियोगिता बच्चों के लिए दिमागी कसरत:विपिन


चहनियां। बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़ में राष्ट्रीय किशोर मंच के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया तथा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चहनियां के डॉक्टरों की टीम डॉ0 सुरेंद्र कुमार, डॉ0 अमृता सिंह, डॉ0 अंतिमा यादव, डॉ0 नेहा द्वारा किशोरियों में बढ़ती एनीमिया की बीमारी बचाव के उपाय विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में बुधवार को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में कुल 26 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें अंशु कुमारी मौर्या प्रथम, रुचि यादव द्वितीय तथा कंचन विश्वकर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य विपिन कुमार सिंह ने कहा कि क्विज़ एक प्रकार का खेल अथवा दिमागी कसरत है। जिसमें खिलाड़ी अकेले या टीम में सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हैं। क्विज़ एक प्रकार के संक्षिप्त मूल्यांकन को भी कहते हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है। समय समय इस तरह के प्रतियोगिता आयोजित करने से बच्चो के शिक्षा तथा उनके हुनर में निखार आता है। बच्चो के शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साथ खेल कूद एस्काउट गाइड, विज्ञान प्रतियोगिता, गणित दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन में प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से शमीम अहमद, निराला, राम शंकर तिवारी, अरविद सिंह, विनोद सिंह, राकेश सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, उपेंद्र भारती, सुरेंद्र भारती, कमलेश मिश्रए गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।