

Related Articles
साउथ अफ्रीका से लौटा शख्स कोरोना संक्रमित,
Post Views: 867 मुंबई: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन से दुनिया के कई देश चिंता में है। वहीं दूसरी तरफ, भारत में अभी इस स्ट्रेन के मामले सामने नहीं आए लेकिन दिल्ली के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा 32 साल का एक शख्स कोरोना संक्रमित मिला है। मुंबई में डोंबिवली का रहने वाला […]
रूबिका हत्याकांड: आखिरकार पकड़ा ही गया मैनुल अंसारी, 64 दिनों से चल रहा था फरार
Post Views: 1,121 साहिबगंज। साहिबगंज में हुई रूबिका हत्याकांड की घटना एक बार फिर से सुर्खियों में है क्योंकि घटना के फरार मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आज बुधवार को पुलिस कोर्ट में उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए आवेदन कर सकती है, जिस पर फैसला आने के बाद […]
Ind vs SA 1st ODI : दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका, बुमराह ने मलान को पवेलियन भेजा
Post Views: 876 नई दिल्ली, । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान […]





जोधपुर,। राजस्थान के जोधपुर संभाग के सरहदी जिले बाड़मेर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस के ट्रेलर से टक्कर में आग लग गई। आग में कईयों के झुलसने जानकारी हैं, वही प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों के आग में जलने से मौत की जानकारी सामने आ रही है। एसपी दीपक भार्गव के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के पचपदरा के पास बस और ट्रक की टक्कर में अब तक कुल 8 लोगों की मौत गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने और घायलों के इलाज के लिए विशेष प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि हादसे के बाद बस और ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पास में काम कर रहे मजदूरों ने कई लोगों की जान बचाई। बस में से 25 यात्रियों को निकालकर नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर भांडी गांव के पास एक ट्रेलर और निजी ट्रैवल बस की टक्कर हुई जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कई लोगों के जलने की जानकारी हैं वही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक लोगों को बाड़मेर के बालोतरा कस्बे के नाहटा अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी पहुंची है। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं घायलों का बालोतरा के नाहटा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनप्रतिनिधि पहुंचे घटना स्थल
हादसे की जानकारी मिलते ही बालोतरा और बाड़मेर कस्बे में यात्रियों की जानकारी जुटाने के लिए अफरा- तफरी भरा माहौल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर संभाग आयुक्त डॉ राजेश शर्मा प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाएं संभालने में मदद की। वहीं, बस में से 25 यात्रियों को निकाल कर नाहटा अस्पताल भी भिजवाया गया।