पटना

नालंदा में कोरोना का लगातार बढ़ रहा प्रकोप


      • शिक्षक सहित दो की मौत जबकि 324  मिले संक्रमित
      • नालन्दा डीइओ चिंता जनक हालत में एम्स  में भर्ती 

बिहारशरीफ (आससे)। कोरोना से हालत लगातार बिगड़ता ही जा रहा है। आज भी कोरोना ने दो लोगो को लील लिया। वही नालंदा के  ङीइओ कोरोना से बीमार हैं और ऐम्स में भर्ती हैं जहा उनकी इस्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।  हरनौत प्रखंड के हासनचक गांव निवासी 38 वर्षीय संजीवन कुमार की मौत बिहारशरीफ में तो बिंद प्रखंड के सदरपुर मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका 42 वर्षीया शिक्षिका सुधा कुमारी की बोकारो में इलाज के दौरान मौत हो गयी। गत सोमवार को वे  बोकारो गयी थीं जहाँ वो  संक्रमित हुईं। बोकारो के निजी क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा था।

डीईओ मनोज कुमार कोरोना संक्रमण से गंभीर रूप से संक्रमित हो चुके हैं। उन्हें इलाज के पटना के एम्स में गुरुवार की रात को भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की वो अपने बीमार पत्नी को देखने पटना गए थे, उनकी पत्नी शायद करोना संक्रमित थी| वही वे संक्रमित हुए। बताया तो ये भी जा रहा है की डीइओ कार्यालय के कई कर्मी जो पटना से ड्यूटी कर रहे है, संक्रमित पाए गए है।

शुक्रवार को हुई जांच में अन्य राज्यों से आने वाले 33 समेत 324  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके साथ ही, जिला में एक्टिव रोगियों की संख्या 1955  के करीब हो गयी है। बाहर से आने वालों की जांच के लिए बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाया गया था। आरटीपीसीआर जांच में 67, ट्रूनेट जांच में 22 तो एंटीजन किट जांच में 235 लोग संक्रमित मिले हैं। बिहारशरीफ बीडी मजदूर अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को तीन नए संक्रमितों को भेजा गया। जबकि, वहां पहले से पांच संक्रमितों को रखा गया है।

बिहारशरीफ प्रखंड में 40, हरनौत में 29, हिलसा में 25, राजगीर में 24, एकंगरसराय में 33, रहुई में 12, परवलपुर में 27, सिलाव में चार, अस्थावां में आठ व अन्य प्रखंडों में भी संक्रमित मिले।