पटना

राजगीर: घर पहुंचने के पूर्व रेल यात्री कोरोना टेस्ट कराकर हो रहे संतुष्ट


राजगीर (नालंदा)(आससे)। रेलवे स्टेशन राजगीर पर रेल यात्रियों का कोविड-19 का जांच लगातार किया जा रहा है जिससे दिल्ली सहित अन्य जगहों से आने वाले रेल यात्रियों में काफी संतुष्टि का भाव देखा जा रहा है। मालूम हो कि दिल्ली में अभी कोरोना का प्रकोप काफी चरम पर है जिसके कारण दिल्ली में काम करने वाले कामगार वापस अपने गांव ग्राम की ओर लौट रहे हैं।

मालूम हो कि नई दिल्ली से राजगीर के लिए प्रत्येक दिन दो ट्रेन हमसफर क्लोन और श्रमजीवी एक्सप्रेस का आगमन राजगीर स्टेशन पर होता है। दोनों ट्रेनों से बड़ी संख्या में रेल यात्री राजगीर स्टेशन पर उतर रहे हैं। ट्रेन में सफर करने के दौरान यात्री डरे डरे और सांसाकित होते हैं। और, अपने घर पहूचनें से पहले करोना टेस्ट कराकर संतुष्ट होना चाहते हैं। ऐसे रेल यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में लगाया गया जांच कैंप काफी सूविधाजनक सावित हो रहा है।

रेलवे परिसर में एंटिजेंट किट से जांच किया जा रहा है जिसका रिपोर्ट लगभग पाँच मिनट में आ जाता है। रेल यात्री जांच के बाद रिपोर्ट आने तक वहीं रूककर रिपोर्ट का इंतेजार करते हैं और नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट प्राप्त कर  खुशी-खुशी घर  जाते हैं । वहीं जिन यात्रियों का रिपोर्ट पॉजिटिव आता है उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में दवा किट उपलब्ध करा कर  डॉक्टर उन्हें घर में ही परिवार से अलग रहने व अन्य परामर्श देकर  वापस घर भेजते हैं। इस प्रक्रिया में मात्र आधे घंटे का ही समय लगता है।

इसमें यात्रियों को किसी तरह की परेशानी भी नहीं होती है। जिससे यात्रियों को जांच कराने के प्रति उत्साहित देखा जा रहा है। कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी मनोज भारतीय ने बताया कि राजगीर से दिल्ली आने वाली दो ट्रेन और दानापुर से राजगीर आने वाली एक ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों का जांच लगातार स्टेशन परिसर में किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने के लिए स्टेशन प्रबंधक जीआरपी थाना अध्यक्ष और आरपीएफ इंचार्ज का धन्यवाद भी कहा।