राष्ट्रीय

पंजाब में 18 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या , बचाने आए भाई को भी नहीं छोड़ा


लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां हैबोवाल के इलाके स्थित डायरी कांपलैक्स में 18 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान  विक्की के रूप में हुई है, जो ठेके पर वेटर का काम करता था।जानकारी के अनुसार मृतक विक्की ने ठेकेदार से 5500 रुपए लेने थे। इसी को लेकर रात करीब 9 बजे ठेकेराद ने उसे पैसे लेने के लिए फोन किया, जैसे वह ठेकेदार के पास पहुंचा वहां पहले से 2-3 युवक मौजूद थे। ठेकेदार ने युवकों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। वहीं विक्की को बचाने आए उसके भाई विजय पर आरोपियों ने हमला कर दिया। घायल अवस्था में विक्की को रात डी.एम.सी. अस्पताल में पहुंचा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना पी.ए.यू.. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।