

Related Articles
मेघालय: तुरा से शिलांग जा रही बस रिंगडी नदी में गिरी; 4 की मौत,
Post Views: 1,030 शिलांग. तुरा (Tura) से शिलांग (Shillong) जा रही यात्रियों से भरी बस गुरुवार सुबह अचानक रिंगडी नदी (Ringdi River) में गिर पड़ी. इस हादसे (Bus Accident) में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. रिंगडी नदी में पानी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है. बस में […]
पत्नी जिल का जन्मदिन मनाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ली छुट्टी, इस तरह मनाया जश्न
Post Views: 924 अमेरिकी की प्रथम महिला जिल बाइडने का 70वां जन्मदिन मनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपित जो बाइडेन डेलावरे के अपने घर पर जश्न मनाने के लिए गए थे. दोनों शातिपूर्वक एक-दूसरे के साथ समय बिताया और साईकिल ड्राइविंग का आनंद लिया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपनी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला जिल […]
इजरायली रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात, रक्षा सहयोग और निवेश बढ़ाने पर दिया जोर
Post Views: 829 नई दिल्ली, इजरायल के रक्षा मंत्री बेंजामिन गैंट्ज भारत के दौरे पर हैं। गुरुवार को अपनी आधिकारिक यात्रा के हिस्से के रूप में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इजरायल और भारत के बीच पिछले 30 सालों से राजनयिक और रक्षा सहयोग के संबंध हैं। पीएम मोदी के साथ बैठक के […]





ल्ली, । दुनिया के सबसे अच्छे और खराब पासपोर्ट वाले देशों की एक सूची जारी की गई है।सबसे खराब पासपोर्ट वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। हेनले पासपोर्ट के इंडेक्स के अनुसार पाकिस्तानी पासपोर्ट को लगातार तीसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए चौथा सबसे खराब स्थान दिया गया है। 2022 की सूची के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक अपने पासपोर्ट के साथ सिर्फ 31 देशों की ही वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जो दुनिया के सभी पासपोर्टों की रैंकिंग जारी करता है। उन स्थानों की संख्या के अनुसार जहां उनके धारक बिना पूर्व वीजा के पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान को 108 वें स्थान पर रखा गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2006 से नियमित रूप से दुनिया के सबसे अधिक यात्रा अनुकूल पासपोर्ट की निगरानी कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई बढ़ती यात्रा बाधाओं के परिणामस्वरूप सूचकांक के 16 साल के इतिहास में वैश्विक गतिशीलता का अंतर सबसे बड़ा है।
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भले ही दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, लेकिन जापान और सिंगापुर वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर हैं। इन दोनों देशों का वीजा-फ्री स्कोर 192 है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 190 के स्कोर के साथ दक्षिण कोरिया जर्मनी के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, भारत ने अपनी रैंक में सुधार किया है और वर्तमान में 60 वीजा-फ्री स्कोर के साथ सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रिपोर्ट में पहले के 90वें स्थान से 83वें स्थान पर पहुंच गया है।