रामनगर। स्थानीय थाना अंतर्गत मंगलवार की मध्य रात्रि में साहित्यनाका क्षेत्र में डबल पानी टंकी के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बाद फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करने के आरोप में पुलिस ने सामने घाट निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में पुलिस ने समझौते के बाद छोड़ दिया। युवकों ने इस पेट्रोल पंप पर कई बार तेल भराने के बाद उसे फर्जी क्यूआर कोड के माध्यम से चूना लगा चूके थे, जो इस बार धर लिए गये। वे पुन: तेल भराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तेरह सौ रुपये का तेल भराया था। इस बार फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करते समय उनको पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवको में से एक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र घर से विंध्याचल दर्शन करने जाने के लिए घर से निकला था। युवक पेट्रोल पंप पर इसके पूर्व कई बार तेल भराकर कुल लगभग आठ हजार रुपये का चूना लगा चुके थे। पेट्रोल पंप मालिक और युवकों के परिजनों के बीच हुए समझौते के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
Related Articles
नहाय-खाय के साथ चार दिनी महापर्व शुरू
Post Views: 1,160 महिलाओं ने शाम को किया सादा भोजन, आज खरना के साथ व्रती करेंगी संझवत, बखीर-पूड़ी के बाद 36 घण्टे चलेगा निराजल व्रत, चारों ओर गूंजे छठ पर्व के गीत आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शनिवार से हो गई। पहले दिन व्रती महिलाओं ने नहाय खाय के तहत लौकी-भात का सेवन […]
देशको २०२५ तक क्षय रोगसे मुक्त करनेका लक्ष्य
Post Views: 1,145 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वाराणसी की साड़ी इंडस्ट्रीज एवं माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई)के उद्यमियों से टीवी से ग्रसित बच्चों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर समाज का सहयोग करने की अपील करते हुए उन्हें अपने प्रेरणादायी संबोधन से प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगो […]
विभिन्न ब्लाकोंमें आयोजित किये गये मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम
Post Views: 623 मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को विभिन्न ब्लाकों में आयोजित समारोह में कुल १०६ जोड़ों की शादी करायी गयी। इस अवसर पर सभी जोड़ों को घर-गृहस्थी का पूरा सामान तथा ३५ हजार रुपये का चेक उपहार स्वरुप प्रदान किये गये। समारोह समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्राम […]




