News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्‍ठान का चौथा दिन आज सुरक्षा कड़ी; सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक


अयोध्या।  अयोध्‍या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) का भव्‍य कार्यक्रम होना है। प्राण प्रत‍िष्‍ठा से पहले सात दिनों तक होने वाले अनुष्ठान का आज चौथा द‍िन है। अयोध्या (Ayodhya) नगरी अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए तैयार है।

आज खुद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रभु के दर्शन के लिए पहुंचे। आज (शुक्रवार) को मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ करीब पांच घंटे अयोध्‍या में रहेंगे।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live News:

19 Jan 20243:50:34 PM

Ayodhya News Live Update: सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क पहुंचे और 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले अधिकारियों के साथ बैठक की।

19 Jan 20243:21:14 PM

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले NDRF है तैयार

अयोध्या। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एनडीआरएफ की तैयारी पर NDRF के DG अतुल करवाल ने कहा कि ऐसे अवसरों पर एनडीआरएफ अन्य बलों के साथ समन्वय के साथ काम करती है… हमारी कई टीमें वहां तैनात हैं… हमारी सर्वश्रेष्ठ सीबीआरएन टीमें वहां तैनात की गई हैं…22 जनवरी के बाद भी कुछ समय के लिए, जब तक वहां ज्यादा भीड़ होगी, हमारी टीमें मौजूद रहेंगी..

19 Jan 20243:07:41 PM

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में सुरक्षा है कड़ी

अयोध्या। 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

19 Jan 20242:42:54 PM

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी

अयोध्या। भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा।

19 Jan 20242:10:58 PM

Ayodhya News Live: सीएम योगी ने नेपाली बाबा आश्रम में की पूजा

 अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाली बाबा आश्रम में पूजा अर्चना की।

19 Jan 20241:51:55 PM

Ayodhya News Live Update: ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह’ के ल‍िए तैयार क‍िए जा रहे लड्डू

अयोध्या। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ब्रह्मवेद श्री देवराहा हंस बाबा न्यास ट्रस्ट द्वारा लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।

19 Jan 20241:35:27 PM

अयोध्या नगरी सभी लोगों का स्वागत करने के लिए है तैयार: जयवीर स‍िंह

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पर यूपी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “इस समय पूरा राममय वातावरण है… अयोध्या नगरी सभी लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है…रामोत्सव के लिए सभी लोग समर्पित भाव से उल्लासित हैं और ऊर्जा, उत्साह चरम पर है।”

19 Jan 20241:12:12 PM

Ayodhya Ram Mandir: सीएम योगी ने किया मंदिर का दौरा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

19 Jan 202412:58:21 PM

Ayodhya Ram Mandir Live: गर्भगृह के अंदर स्थापित भगवान राम की मूर्ति की पहली झलक

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर भगवान राम की मूर्ति की झलक।

19 Jan 202412:30:44 PM

Ayodhya Ram Mandir: सीएम योगी ने किए हनुमान गढ़ी के दर्शन

 अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन किए। आरती करने के साथ ही मत्था भी टेका।

19 Jan 202412:25:36 PM

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी

अयोध्या।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर पहुंचे।

19 Jan 202412:08:41 PM

Ayodhya News Live Update: कारसेवकपुरम में कड़ी की गई सुरक्षा

अयोध्या। कारसेवकपुरम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का आवास इसी क्षेत्र में है और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे संतों को भी कारसेवकपुरम में ठहराया गया है।

19 Jan 202412:05:55 PM

Ayodhya Ram Mandir Live: भगवान राम के रथ को संत बद्री ने अपनी चोटी से खींचा

 रायबरेली। भगवान राम के रथ को संत बद्री ने अपनी चोटी से खींचा है। संत बद्री 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए दमोह से अयोध्या तक 566 किमी की यात्रा कर रहे हैं।

19 Jan 202411:51:12 AM

Ayodhya News Live Update: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

 अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्‍या में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा।

19 Jan 202411:49:31 AM

हर तरफ खुशी का माहौल है: ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “रामलला जल्द ही अपने भव्य मंदिर में चले जाएंगे। हर तरफ खुशी का माहौल है… हम पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे हैं।” उन्‍होंने कहा क‍ि बुनियादी ढांचे से लेकर साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं तक सभी तैयारियां पूरी हैं।

19 Jan 202411:27:16 AM

Ayodhya Ram Mandir: वाराणसी से पीएसी पुलिस बैंड पहुंचा अयोध्या, लता मंगेशकर चौक पर किया परफॉर्म

अयोध्या। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले वाराणसी से पीएसी पुलिस बैंड अयोध्या पहुंचा और लता मंगेशकर चौक पर किया परफॉर्म।

19 Jan 202411:20:31 AM

Ayodhya Live News Update: आज अयोध्‍या में रहेंगे सीएम योगी

अयोध्‍या। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ आज करीब पांच घंटे अयोध्‍या में रहेंगे। सीएम योगी यहां रामलला के दर्शन करेंगे और 22 जनवरी की तैयार‍ियों का भी जायजा लेंगे।

19 Jan 202411:14:20 AM

Ram Mandir News Live Update: आज के कार्यक्रम

अयोध्‍या। शुक्रवार को सुबह 9 बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट की गई। इसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार क‍िया गया।

अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम – भद्र – श्रीरामयन्त्र – बीठदेवता – अङ्गदेवता – आवरणदेवता – महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन और आरती की गई।