Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

प्रियंका गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, किया ये ट्वीट


  1. लखनऊ,  रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। प्रियंका ने गुरुवार को महिला का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सड़क पर रोती हुई महिला का है, जो पिछले दिलों लखनऊ में हुए शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल होने आई थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में लाखों सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं और कई भर्तियां रुकी हैं। प्रदेश में युवाओं को प्राथमिकता देने वाला विकल्प चाहिए।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखी ये बातें

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ”आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस है। क्या उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं से वादा कर सकती है कि जब वे रोजगार मांगने जाएंगे, धमकियों व लाठी के बजाय उन्हें उनका हक मिलेगा?” प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में लाखों सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं व कई भर्तियां रुकी हैं। प्रदेश में युवाओं को प्राथमिकता देने वाला विकल्प चाहिए।