आज संवाद. कोइरौना (भदोही)। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित डीघ ग्रामसभा के तलवां में जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर 35 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र देवीशंकर यादव की बाइक के धक्के से सड़क पर गिरने व ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। बताया जाता है कि तलवां डीघ गांव निवासी सुरेश यादव अपने घर के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कटरा बाजार से धनतुलसी की तरफ जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह ज़ख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके बाद दूसरी ओर से आ रही ट्रैक्टरट्राली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। कुचलने से व्यक्ति अत्यधिक गम्भीर रूप से घायल होकर छटपटाने लगा। आनन फानन में परिजन घायल को इलाज हेतु प्रयागराज लेकर जा रहे थे परन्तु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
वहीं मृतक के घर वाले व कुछ ग्रामीण घटनास्थल पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर प्रभारी थाना प्रभारी कोइरौना अखिलेश यादव व चौकी प्रभारी कटरा अविनाश तिवारी पहुंच गए। किंतु ग्रामीण शोर-शराबा पर आमादा रहे। आक्रोशित ग्रामीण ट्रैक्टर नही ले जाने दे रहे थे। चौकी प्रभारी कटरा ने कहा कि बाइक व उसका चालक कब्जे में लिया गया है। ट्रैक्टर को ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 205 गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गिराई पावर हाउस के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की देर रात हुए सड़क हादसे मे बाइक सवार वृद्ध महिला 65 वर्षीय विमला उर्फ (नचना) देवी के साथ 25 वर्षीय रोहित कुमार सिकी चौरा ऊंज की मौत हो गई। घटना मे तूफानी 35 वर्ष का इलाज ट्रामा सेंटर […]
Post Views: 1,481 खबर सार- घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला सुरियांवा थाना इलाके के विजईपुर गांव का पूरा मामला मिनी बैंक संचालिका से हाथपाई कर तमंचे के बूते रुपये छीन भागे बाइक सवार बदमाश, सनसनी ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही (Bhadohi) जनपद […]
Post Views: 2,449 प्रयागराज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही तमाम परीक्षार्थियों की धड़कन तेज हो गई हैं। बच्चे लगातार अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद यूपी […]