

Related Articles
अमृतपाल के लिए बेहतर यही होगा कि वो खुद सरेंडर कर दे, नहीं तो, पंजाब DGP गौरव यादव की चेतावनी
Post Views: 770 अमृतसर। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव सोमवार को श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। यहां उन्होंने ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है, अमृतपाल सिंह को […]
Congress Chintan Shivir : राहुल गांधी ने बुलाई पार्टी नेताओं की अहम बैठक,
Post Views: 995 उदयपुर। Congress Chintan Shivir 2022: उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी अध्यक्ष से लेकर दूसरे नेताओं तक केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस चिंतन शिविर से इतर पार्टी नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी महासचिवों की एक बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में पार्टी महासचिवों […]
Time Bomb Case: एनआइए की टीम ने खंगाला इमराना और जावेद का घर, अब रिमांड की तैयारी कर रही पुलिस
Post Views: 599 मुजफ्फरनगर। टाइमर बम प्रकरण की जांच के लिए एनआइए (नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) की टीम भी पहुंच गई। टीम ने शाम को जावेद और इमराना के घर की तलाशी और पुलिस से पूरे प्रकरण की जानकारी की। उधर, पुलिस ने जावेद और इमराना से फिर से पूछताछ के लिए कोर्ट में रिमांड की अर्जी […]





दिल्ली, । भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है, लेकिन उससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय युवा आलराउंडर इस वनडे सीरीज के पहले कोविड पाजिटिव पाए गए हैं। पाजिटिव पाए जाने के बाद अब उनका साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना मुश्किल लग रहा है। वाशिंगटन सुंदर लगभग पिछले 10 महीने से इंजरी के वजह से क्रिकेट से दूर थे, लेकिन एक बार फिर से वो नहीं खेल पाएंगे। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। अब सुंदर की जगह साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जयंत यादव को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
वाशिंगटन सुंदर लगभग 10 महीने पहले इंजर्ड हो गए थे और अब फिट होने के बाद उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की थी। वहीं भारतीय टीम में वापसी से पहले उन्होंने विजय हजारे ट्राफी टूर्नामेंट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया था। इस टूर्नामेंट में उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई थी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें तीन वनडे मैच खेलने थे। 22 साल के सुंदर ने भारत के लिए अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है। इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। वहीं उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी की थी और 65 रन देकर एक विकेट लिए थे।