नेबुआ नौरंगिया/ कुशीनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर पिपरा बुजुर्ग से सटे ऐतिहासिक पोखरे और भीटा की भूमि पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ छह माह से चल रही शिकायतों और मंदिर मंहत शत्रुधनदास के आमरण अनशन के बाद सोमवार को प्रशासन ने ऐतिहासिक कार्रवाई की। बुलडोजर से 19 अतिक्रमणकारियों के कच्चे निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।अतिक्रमण और गंदगी के कारण इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और छठ पर्व तक न मनाने की चेतावनी दी गई थी। नाराज मंहत ने रविवार सुबह से अनशन शुरू किया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।उनके समर्थन में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, मंडल प्रभारी डॉ. कमलेश साही, जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, साथ ही हिंदू नेता नीरज सिंह बिट्टू और बड़ी संख्या में साधु-संत और पदाधिकारी मौके पर जुटे।मंहत की तबीयत बिगड़ने पर विशुनपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी जिसान अली पहुंचे और स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, राजस्व कर्मी और थानाध्यक्ष दीपक सिंह भारी पुलिस बल के साथ आए और प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया।कार्रवाई के बाद मंहत को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस कड़ी कार्रवाई से मंदिर की पवित्रता बनी बरकरार और श्रद्धालुओं में संतोष तथा आस्था को नया संबल मिला।
Related Articles
हादसे के बाद गोरखपुर में इंडियन ऑयल का प्लांट बंद, हादसे के बाद गोरखपुर में इंडियन ऑयल का प्लांट बंद, ठप हो सकती है रसोई गैस की आपूर्ति
Post Views: 1,858 गोरखपुर, । गीडा के इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 15 में इंडियन ऑयल के बाटलिंग प्लांट में गार्ड रूम का गेट टूटकर सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर गिर गया। हादसे में सुपरवाइजर की मौत हो गई है। नाराज कर्मचारियों ने काम रोक दिया। इससे प्लांट में सिलेंडर रिफिल होना बंद हो गया है। होली के पहले प्लांट […]
राष्ट्रपति चुनाव में 99 फीसद से ज्यादा मतदान, क्रास वोटिंग भी भरमार, द्रौपदी मुर्मू की जीत के आसार
Post Views: 904 नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग में सांसदों और विधायकों ने अपने मताधिकार का भरपूर इस्तेमाल करते हुए देश के 15वें राष्ट्रपति के मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली। इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव की मतदाता सूची के वर्तमान सदस्य 4796 विधायकों व सांसदों में से 99 फीसद से अधिक ने नया राष्ट्रपति […]
Agnipath Scheme Protest : दिल्ली में ITO मेट्रो स्टेशन के गेट बंद, यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम; कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित
Post Views: 1,011 नई दिल्ली, । केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में इस योजना को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। बिहार में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन की एक बोगी को आग के […]




