बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम किर्तृपुर गांव में बुधवार को दो दिनों पूर्व हुई कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दाड़ी बनाने वाले चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवकों का सीएचसी बांसडीह में उपचार के बाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के 32 वर्षीय अभिषेक कन्नौजिया व 25 वर्षीय राजू बिंद अपने डेरा पर जा रहे थे। गांव का ही आकाश ठाकुर रास्ते में दोनों को रोककर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार उस्तरा से हमला कर दिया। हमला में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सीएचसी बांसडीह लाया जहां प्राथमिक उपचार के गंभीर स्थिति में डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभिषेक को मुंह व पेट, हाथ पर तथा राजू को हांथ पर चोट लगा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन पूर्व घर के पास सिगरेट पीने को लेकर आपस में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर बुधवार को यह घटना हुई है। घायलों के परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles
अग्निपथ योजना पर दिल्ली से तेलंगाना तक बवाल, बिहार में तोड़फोड़-आगजनी; कई ट्रेनें हुई रद्द
Post Views: 1,935 नई दिल्ली, केंद्र सरकार की सैन्य बलों में भर्ती की योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर देश में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आगजनी की है। यही नहीं, […]
Lok Sabha Election: बसपा ने बलिया लोकसभा सीट पर खोले पत्ते, सेना से रिटायर्ड इस प्रत्याशी पर खेला दांव
Post Views: 1,698 Lok Sabha Election: बसपा ने बलिया लोकसभा सीट पर खोले पत्ते, सेना से रिटायर्ड इस प्रत्याशी पर खेला दांव बलिया। बहुजन समाज पार्टी ने बलिया लोकसभा सीट से लल्लन सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं। इंटर की पढ़ाई के बाद वह सेना […]
बलिया : गड्ढों में तब्दील सड़क बनी जानलेवा
Post Views: 783 नगरा ( बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत से शुरु होकर देवरिया तक जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील होकर जानलेवा बन गयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का सख्त फरमान जारी किया है किंतु इसका असर लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों पर नहीं […]




