बलिया

बलिया : गंगा के छाड़न में मिला अज्ञात शव


लक्ष्मणपुर (बलिया) थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया खास गंगा घाट के सामने नदी के छाड़न में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार को सुबह स्थानीय निवासी गंगा के छाड़न में स्नान करने पहुंचे इसी बीच किसी की नजर शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नरही पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। धोती पहना‌ है।