बलिया

बलिया : महिलाओं की ई-रिक्शा वाहन से टकराई, एक महिला की मौत, चार घायल


एकादशी व्रत पर गंगा स्नान करने जा रहीं थीं महिलाएं
बलिया। बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर स्थित बड़सरी गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत हो गयी, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गयी।शुक्रवार की सुबह बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सेरिया गांव से छः महिलाए एकादशी व्रत पर ई रिक्शा से गंगा स्नान के लिए बलिया जा रही थी। बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर बडसरी गांव के समीप बलिया से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चम्पा देवी (68) पत्नी स्व विश्वनाथ वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह,आयुष चिकित्सक डॉ अरुण कुमार सिंह ने अन्य घायलों में मीना देवी (45) पत्नी रमाकांत, प्रीति (22) पुत्री छठ्ठू, सुगंती देवी (44) पत्नी छठ्ठू, चन्द्रवती देवी (40) पत्नी राजेन्द्र का प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। उधर, घटना की जानकारी होते ही मृतका के घर कोहराम मच गया।