News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मोदी 2.0 कैबिनेट: 43 मंत्री लेंगे शपथ, कुछ पुराने चेहरों की होगी पदोन्नति


  • नई दिल्ली, : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज विस्तार बुधवार शाम 6 बजे होने जा रहा है। आज होने वाले शपथग्रहण कार्यक्रम में 43 मंत्री शपथ लेंगे। इन मंत्रियों नें जहां कुछ नए चेहरें होंगे तो वहीं कुछ पुराने चेहरे भी शामिल होगें। इस विस्तार में कुछ राज्य स्तर के मंत्रियों का प्रोमोशन होगा और उन्हें कैबिनेट रैंक का मंत्री बनाया जाएगा, ऐसे में वे भी नए सिरे से मंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निवास पर भावी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं।

जिन राज्यमंत्रियों को पदोन्नत किया जा रहा है उनमें अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मंडाविया, किरेन रिजिजू, आर.के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी और जी.के. रेड्डी के नाम सामने आ रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार कुछ पुराने मंत्रियों को हटाया गया है। इनमें शिक्षा मंत्रालय से रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं। इनके अलावा महिला एंव बाल विकास मंत्रालय से देबाश्री चौधरी, टेक्सटाइल मंत्रालय से संतोष गंगवार तथा रसायन एवं उरवर्क मंत्रालय से सदानंद गौड़ा को भी हटाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल से 8-10 पुराने चेहरों को हटाया गया है।

मोदी सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में सात पीएचडी, तीन एमबीए, तेरह वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर, सात सिविल सेवक और स्नातक डिग्री वाले 68 मंत्री होंगे। सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रिमंडल में दलित समुदाय के 12 मंत्री होंगे। इनमें से प्रत्येक मंत्री एक अलग एससी समुदाय से हैं। इनमें से दो एससी मंत्रियों के पास पूर्ण कैबिनेट रैंक होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार यादव, कुर्मी, जाट, दारजी, कोली और वोक्कालिगा समेत 19 पिछड़ी जातियों के रिकॉर्ड 27 ओबीसी मंत्री होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, महिला मंत्रियों की संख्या भी बढ़ेगी, तथा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले लोगों को विशेष प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। ओबीसी समुदाय के पांच सदस्यों के पास पूर्ण कैबिनेट रैंक होगा। सात अलग-अलग एसटी समुदायों के आठ आदिवासी मंत्री होंगे। देश के विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच मंत्री हैं। कम से कम 29 मंत्री ब्राह्मण, भूमिहार, कायस्थ, क्षत्रिय, लिंगायत, पटेल, मराठा और रेड्डी जातियों जैसे अन्य समुदायों का प्रतिनिधित्व करेंगे।