पटना

राजगीर पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के बीच खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन


राजगीर (नालंदा)(आससे)। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह खेल-कूद 22 तारीख से 27 फरवरी तक चलेगी। बिहार पुलिस अकादमी के डीआईजी प्राणतोष कुमार दास ने खेल का शुभारंभ करते हुए पुलिस पदाधिकारी के जवानों को संबोधित करते हुए कहां की बिहार सप्ताह दिवस मुख्यालय सहित पूरे बिहार में मनाया जाता है।

इस सप्ताह दिवस के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों के बीच विभिन्न्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता के माध्यम से अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त एवं फुर्तीला दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल खेलने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है दिमाग भी तेज होता है इसलिए सभी लोगों को खेलो में रुचि रखना चाहिए।

राजगीर पुलिस अकादमी के सहायक निदेशक प्रशिक्षण अजय कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी स्तर के जवानों को शारीरिक रूप से शरीर को फुर्तीला चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए खेल के माध्यम से हौसला अफजाई करना पड़ता है ताकि शरीर पूरी तरह स्वस्थ एवं फुर्तीला बना रहे।

बुधवार के दिन बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें बिहार पुलिस एकेडमी के सब इंस्पेक्टर एवं सीआरपीएफ आरटीसी के पुलिस पदाधिकारी स्तर के लोग खेल में भाग लिए। वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में अपनी कला को प्रदर्शन करते हुए पुलिस पदाधिकारी के जवानों ने एक दूसरे के घेरे में गोल करते रहें। इसी प्रकार महिला सव इंस्पेक्टर में कबड्डी, रस्सी कसा कस खेल का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुलिस पदाधिकारियों ने अपनी ताकत की जोर आजमाइश कर एक दूसरे को पछाड़ने में पुरजोर कोशिश में लगे रहे।

बिहार पुलिस अकादमी के ट्रेनिंग एसपी ने कहा कि इस खेल में 400 पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं 600 महिला सब इंस्पेक्टर शामिल है, जो अपने विभिन्न खेलों में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि खेलों में 16 सौ मीटर की दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, वाद विवाद, संगीत गायन के अलावे कई खेल प्रतियोगिता शामिल है। एसपी ने कहा कि 16 सौ सब इंस्पेक्टरो का प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें 1000 राजगीर अकादमी में एवं 600 डुमराव एमटीसी में जवान लोग प्रशिक्षण पा रहे हैं।

एसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों को खेल के माध्यम से तकनीकी ज्ञान ताकत, एवं शरीर को फुर्तीला दिखाने का अवसर मिलता है। बिहार पुलिस अकादमी के एसपी एडमिन इमांनुल हक, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट हरे राम, सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार भारद्वाज, सव इन्स्पेक्टर विनोद कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी के जवान लोग शामिल थे।