अलीनगर। दानापुर मंडल के कुछमन स्टेशन का बुधवार को रेलवे के सुरक्षा अधिकारियों ने दौरा कर रेलवे ट्रैक सिग्नल फाल्ट गाड़ी सेफ्टी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। वही रखरखाव के संदर्भ में अधिकारियों के निर्देशित भी किया। दानापुर मंडल का अंतिम स्टेशन होने के कारण उक्त स्टेशन पर कई तरह की परेशानियां बनी रहती हैं। बीच.बीच में विभागीय अधिकारी दौरा कर उच्चाधिकारियों से अवगत करा कर उन्हें सुधारने का कार्य होता रहता हैं। इसी के तहत वरिष्ठ वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी एके आर्या ने अपने लगभग 1 घंटे के निरीक्षण के दौरान सिग्नल, रेलवे फाटक सहित विभिन्न विषयों की गहनता से जांच पड़ताल की। तत्पश्चात उन्होंने रूटीन चेकअप के साथ ही ट्रैक पर गंदगी सहित सिग्नल के देखरेख की रूटीन चेकअप के लिए निर्देशित भी किया। इस दौरान रेलवे फाटक, सिग्नल फाल्ट, गाड़ी, साफ.सफाई सहित सेफ्टी की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान सीनियर सिग्नल दूरसंचार अधिकारी आरके कुशवाहा सहित एक दर्जन अधिकारियों के टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्रधर यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्टेशन पर यात्रियों के लिए आवागमन हेतु रास्ता, शौचालय, पेयजल,लाइट मुसाफिर खाना के लिए पत्रक सौंपा। इस दौरान मुन्नू सिंह, पवन यादव, दर्शन गुप्ता चंद्रशेखर प्रजापति सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 175 चहनियां। मारुफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रामानन्द उपाध्याय फार्मासिस्ट राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मारुफपुर ने किया। स्वयंसेवकों द्वारा परिसर की व्यापक स्तर पर साफ सफाई की गई। उगे हुए झाडिय़ों को काटा छाटा गया। पूरे परिसर में झाड़ू लगाया गया। खरपतवार […]
चंदौली।पवन गिरी बने प्रधान संघर्ष मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 294 चहनियां। चहनियां स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को युवा संघर्ष मोर्चा के प्रधान संघर्ष मोर्चा की गठन किया गया। जिसमें चहनियां ब्लॉक के डयौढा के ग्राम प्रधान पवन गिरी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। मुख्य अतिथि विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम में ब्लॉक […]