चंदौली

चंदौली। निराश्रित पशु फसल को कर रहें बर्बाद


सकलडीहा। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने अभी पिछली बैठक में ही निराश्रित पशुओं को लेकर सख्त निर्देश दिया था। और कहा था कि निराश्रित पशुओं को गौशाला में रखा जाय, लेकिन उनके इस निर्देश को उनके ही अधीनस्थ नजरअंदाज कर रहे है। लिहाजा सकलडीहा विकास खण्ड में निराश्रित पशुओं की बाढ़ आ गयी है। और ये किसानों की लगाई हुयी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे क्षेत्रीय किसानों में जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति खासी नाराजगी ब्याप्त है। सकलडीहा विकास खण्ड के बलारपुर, डैना, फुल्ली, दोदौली, पीथापुर, नोनार, महेसुआ, पौरा सहित दर्जनों गांवों में निराश्रित पशु घूम रहे है। और किसानों की लगाई हुयी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। काफी लागत से तैयार फसल को नुकसान होता देख किसान जिला प्रशासन और सरकार को कोस रहे है। वही इसके लिए जिम्मेदार सकलडीहा एडीओ पंचायत कार्यालय अनभिज्ञ बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब जिलाधिकारी के आदेश व निर्देश को उनके मातहत ही अनसुना कर रहे है। तो आमजनमानस की कौन सुनने वाला है। इस बाबत जिला दिब्याग अधिकारी व प्रभारी बीडीओ राजेश कुमार नायक का कहना है कि निराश्रित पशुओं को पकड़कर कर जल्द ही पशुआश्रय में रखा जायेगा।