News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल, जेपी नड्डा ने अचानक तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले


नई दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) ने 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Election) को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने जारी किया आदेश

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने सोमवार को तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी किया। जिन तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं, उनमें मेघालय, नगालैंड और पुदुचेरी शामिल हैं।

रिकमैन मोमिन बने मेघालय भाजपा के अध्यक्ष

अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, रिकमैन मोमिन (Rikman Momin) को मेघालय भाजपा (Meghalaya BJP) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, एस. सेल्वागनबेथी (S Selvaganabathy) को पुदुचेरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (Puducherry BJP President) की जिम्मेदारी दी गई है।

बेंजामिन येप्थोमी बने नगालैंड के भाजपा अध्यक्ष

इसके साथ ही नगालैंड में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया है। अब बेंजामिन येप्थोमी (Benjamin Yepthomi) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

गौरतलब है कि भाजपा की पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में पैनी नजर है। इसीलिए पार्टी किसी भी हाल में यहां पर अपनी पैठ बनाना चाहती है। आज हुई नियुक्तियों को इसी प्रयास के तहत देखा जा रहा है।