भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी के रहने वाले अभिषेक मौर्य के मोबाइल पर मंगलवार को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को यश बैंक का अधिकारी बात कर कहा कि तुम्हारे क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध रिकॉर्ड पॉइंट्स अभी तक रिडीम नहीं हुए हैं। फोन करने वाले ने अभिषेक को विश्वास में लेकर सहायता करने के नाम पर उसने यस बैंक नाम का एक ऐप डाउनलोड कराया। जिसे उसने यस बैंक का आधिकारिक एप बताया। अभिषेक के एप लॉगिन किया लेकिन रिकॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने का कोई विकल्प नहीं मिला। इसके बाद फोन करने वाले जालसाज ने व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा जो यस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जैसा प्रतीत हो रहा था। वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड नंबर और अन्य विवरण डालने के बाद एक ओटीपी आया। ओटीपी नंबर डालते ही खाते से ६० हजार डेबिट हो गया। अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
Related Articles
काशी विद्यापीठ और वियतनाम के विश्वविद्यालयों के बीच हुआ एमओयू
Post Views: 939 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र का एकमात्र विश्वविद्यालय जिसके साथ हुआ समझौता काशी विद्यापीठ एवं वियतनाम के यूनिवर्सिटी आफ इकोनामिक्स एंड फाइनेंस (यूईएफ) और ह्यूटेक यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलाजी के बीच विविध शैक्षिक क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित हुआ। राजभवन में राज्यपाल, एवं काशी विद्यापीठ की चांसलर आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता […]
डीएमने कोविड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टरका लिया जायजा
Post Views: 9,700 फार्मेल्टी नहीं, शिकायतकर्ताको आश्वस्त करनेकी दी हिदायत गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन स्थित कोविड-१९ इंट्रीग्रेटेट कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में प्राप्त सूचना एवं उसके निस्तारण के संबंध में लगायी गयी टीम के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक रजिस्टर को चेक किया, एक रजिस्टर में शिकायतकर्ता द्वारा आक्सीजन की कमी […]
बाबतपुर एयर ट्रैफिक कन्ट्रोलने आनन फाननमें आठ विमानोंकी लैडिंग रोकी
Post Views: 739 घने कोहरेके चलते हवाई यातायात रहा प्रभावित बड़ागांव। घने कोहरेके चलते आकाशमें स्पेस कम होने के कारण बाबतपुर हवाई अड्डïेपर शुक्रवारको आधा दर्जनसे ज्यादा हवाई जहाज जिलेमें चक्कर काटते रहे। चक्कर काटने वाले विमान दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगुलुरूसे वाराणसी पहुंचे थे जिनको लैडिंग करनेकी इजाजत नहीं मिल सकी। विमान की […]


